हरियाणा स्टेट ओलंपिक खेलों में इस बार सिरसा की बेटियों ने मारा मोर्चा, और उनमें संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया।

सबसे पहले मानवी (कक्षा 11वीं आर्ट्स) ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान (1st Position) प्राप्त किया और सिरसा जिला व स्कूल दोनों का नाम गौरवान्वित किया। 👏🌟
अंडर-17 वर्ग में दृष्टि (कक्षा 8वीं) ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल में 2nd स्थान हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग में पूनम (कक्षा 12वीं आर्ट्स), किरण (कक्षा 11वीं आर्ट्स) और लक्ष्मी (कक्षा 11वीं आर्ट्स) ने शानदार टीमवर्क दिखाते हुए 2nd स्थान प्राप्त किया।
वहीं ईशिका ने हैंडबॉल जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। 🏐🤾♀️
योगा प्रतियोगिता में सरीना, पूजा और सिवर ने बेहतरीन लचीलापन और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। 🧘♀️🥉

इसी के साथ करनाल में 29-09-2025 से 01-10-2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता (U-17, U-19 Boys) में सिरसा जिले की टीम ने 2nd स्थान प्राप्त किया, जिसमें योगेश (U-17), अंकित और अनीश (U-19) — तीनों संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल से थे।
अंडर-14 स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में तुषांत और नवीन ने भाग लेकर स्कूल का मान बढ़ाया।
प्रिंसिपल श्री अंबेडकर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा —
“संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में बल्कि खेलों में भी अपनी मेहनत और समर्पण से नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। कुलदीप कासनिय और सभी गमेस् की तेयारी करवाने वाले कोचेस् की तारीफ की
वाइस प्रिंसिपल ने भी कहा —
“हमारे विद्यार्थी सिरसा का गौरव हैं, और उनका यह प्रदर्शन पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है।”
इस प्रकार, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

