उत्तर भारत का सबसे गोगामेड़ी मेले का हुआ विधिवत समापन, 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक 8 करोड़ 87 लाख रुपए की आय

गोगामेड़ी | Khabrain Hindustan | 20 लाख श्रद्धालुओं | धोक 8 करोड़ 87 लाख रुपए की आय |

चोपटा । हरियाणा की सीमा से राजस्थान के राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी मेला वर्ष 2025 का रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा पर औपचारिक समापन हुआ।

भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार लगे रैन बसेरे की शानदार व्यवस्था की तारीफ की, उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , सामाजिक संगठन और सभी धर्मशालाओं ने मिलकर मेला की शानदार व्यवस्था की। ,अगले वर्ष और अधिक बजट लाने की घोषणा की। इसके साथ ही पशु मेला का भी समापन किया गया।

मेला मजिस्ट्रेट राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं गोगामेडी मेला आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, मेला की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी धार्मिक और सामाजिक के संस्थानों ने अच्छा सहयोग दिया ,

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार राजकीय कोष अधिक आई हुई है ,समापन अवसर पर भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, नोहर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजू पारीक,

नोहर उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव व भादरा एसडीएम कल्पित श्योराण, गोरखटीला प्रन्यास के पीठाधीश्वर और ग्राम प्रशासक महंत रूपनाथ, पूर्व सरपंच और मेला ठेकेदार मांगूसिंह गोगामेडी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस वर्ष मेले में पंजाब में आई बाढ़ के कारण दूसरे पखवाड़े में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ घटी, फिर भी लगभग 20 लाख श्रद्धालु गोगामेड़ी पहुंचकर जाहरवीर गोगाजी के दर्शन किए।

आय के मामले में इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। दानपात्रों व रसीदों से पिछले वर्ष 2,12,55,520 रुपए की आय हुई थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 3,09,50,596 रुपए (7 सितम्बर तक की गणना अनुसार) हो गई है।

अभी 20 से 25 लाख रुपए की राशि की गणना शेष है। अस्थाई भूखंडों एवं अन्य स्रोतों से हुई आय को मिलाकर अब तक कुल आय 8.87 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष के 7.71 करोड़ रुपए से कहीं अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *