सिरसा, 24 फरवरी। पूर्व एडिशनल डीजी वी कामराज ने कहा कि जनता की सेवा के लिए राजनीति बहुत ही बेहतर मंच है। इस लिए अब मैं राजनीति में आया हूं और सांसद बनकर जनता की सेवा व देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि सिरसा में वे 1991-92 में बतौर एसपी कार्यरत थे, उस दौरान उनको यहां के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला था।
उस समय लोगों का इतना प्यार व सहयोग मिला था कि सिरसा को कभी भूला नहीं पाया। लोग आज भी उतना ही प्यार करते है। इस लिए वह सिरसा लोक सभा से बीजेपी की टिकट की दावेदारी कर रहे है। उन्होंंने कहा कि लोगों का सहयोग और पार्टी का आशीर्वाद मिला तो यहां से सांसद बन कर जनता की सेवा करूंगा और देश की प्रगति में अपना योगदान दूंगा। क्योंकि जनता की सेवा के लिए राजनीति सबसे बेहतर मंच है।
राजनीतिक मंच से आप लोगों के लिए वे काम कर सकते है जो आप करना चाहते है। बता दें कि वी कामराज सिरसा लोक सभा क्षेत्र में पिछले कुछ माह से सक्रिय है। उन्होंने सिरसा के सेक्टर 20 में मकान भी किराए पर ले लिया है। वे हर रोज लोगों के बीच निरंतर जा रहे है। लोग भी सुब-िशाम उनसे मिलने उनके निवास पहुंच रहे है। जब उनसे पूछ कि पार्टी क्या आपको टिकट देगी तो उन्होंने कहा कि मैं यहां उम्मीद के साथ आया हूं और मुझे उम्मीद है कि पार्टी टिकट देकर सिरसा लोक सभा से मुझे उम्मीदवार बनाएगी और लोगों का जिस प्रकार प्यार मुझे मिल रहा है उसके चलते आशा करता हूं कि मैं सांसद बनूंगा।
उसके बाद लोगों की सेवा का मुझे बेहतर मंच मिल जाएगा। अच्छी योजनाओं का लोगों का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जब 1991-92 में मेरी पोस्टिंग सिरसा में बतौर एसपी थी तो आतंकबाद का भय सिर चढक़र बोल रहा था। मैने लोगों की रक्षा के लिए जो काम किया उससे लोगों को बहुत राहत मिली थी।
उन्होंने बताया कि जब मेरा तबादला सिरसा से हुआ था तो तीन दिन तक शहर बंद रहा था और लोग मेरे तबादले को रोकने की मांग कर रहे थे। आज भी जब लोगोंं के बीच जाता हूं तो मुझे वैसा ही प्यार मिल रहा है। सिरसा के लोग बहुत अच्छे और मैं भाग्यशाली होऊंगा अगर मुझे सिरसा का प्रतिनिधित्व संसद में करने का अवसर मिलता है तो।
