कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किसानों के नाम पर राजनीति की है: नायब सिंह सैनी

किसानों के नाम पर राजनीति | Khabrain Hindustan | Politics

करनाल, 24 फरवरी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी शक्रवार शाम को करनाल में कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने किसानों के हित में काम किए हैं, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किसानों के नाम पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगलाकर और झूठ बोलकर गुमराह करने का काम कर रही हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसी नीति पर आम आदमी पार्टी भी चल रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 55 साल तक कांग्रेस का शासन रहा और एक ही परिवार पर सत्ता रही है, ऐसे में कांग्रेस अपनी तरफ से श्वेत पत्र जारी करके यह बताए कि उन्होंने 55 सालों में किसानों की खुशहाली के लिए क्या किया? पंजाब की आम आदमी सरकार भी श्वेत पत्र जारी करके बताए कि उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल में किसानों के लिए कौनसा काम किया है?

उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने का अधिकार न तो कांग्रेस का है और न ही आम आदमी पार्टी का है। अगर, किसी पार्टी ने किसानों के हित की राजनीति की है तो वह भाजपा सरकार है। पंजाब से सटा हरियाणा किसानों की 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है, जबकि पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *