संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संत कबीर | Khabrain Hindustan | इंटरनेशनल स्कूल | गणतंत्र दिवस |

संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पूरा स्कूल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की खासियत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान रही, जिसके तहत सभी को पौधे वितरित किए गए। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा, उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में मेरिट हासिल की।

इतना ही नहीं, विद्यालय ने न केवल पढ़ाई में, बल्कि खेलकूद में भी अपनी उत्कृष्टता साबित की है।

आज के दिन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों के पीछे सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।

इस भव्य आयोजन में गांव के सभी सरपंचों को आमंत्रित किया गया, और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) सर ने शिरकत की।

उन्होंने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा की। समारोह में सभी अतिथियों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *