श्री माधोसिंघाना गौशाला में दिया दो लाख का सहयोग

माधोसिंघाना | Khabrain Hindustan | गौशाला | दो लाख |

सिरसा, 24 जनवरी। लाइव इट फॉर एवरीवन फाउंडेशन की तरफ से गांव माधोसिंघाना में स्थित श्री माधोसिंघाना गौशाला को सहयोग स्वरूप दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

फाउंडेशन के मुखिया ललित जैन ने बताया कि इससे पहले पिछले छह माह में उन्होंने विभिन्न गौशालाओं में 4.60 करोड़ रुपए की राशि देकर सहयोग किया है।

उन्होंने बताया कि समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद नागर ने विशेष रूप से मुझे इस पुनित कार्य के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर उपस्थित विनोद नागर ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से शहर में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार समाज सेवा के लिए चाहे गरीब कन्याओं की शादियां करनी हों, मेडिकल कैंप लगाने हों, स्कूलों में स्टेशनरी व वर्दियां वितरित करनी हों सबके लिए हम अपना योगदान देते आए हैं और भविष्य में भी देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *