लायंस क्लब सिरसा उमंग द्वारा 44 बच्चों को स्टेशनरी एवं फल वितरित

क्लब | Khabrain Hindustan | लायंस क्लब सिरसा उमंग | बिल्ड दि फ्यूचर |

सिरसा, 21 जनवरी। लायंस क्लब सिरसा उमंग द्वारा तीसरे सेवा सप्ताह बिल्ड दि फ्यूचर के अंतर्गत प्रथम दिवस को सिरसा की रामनगरिया कॉलोनी में खुशियों की पाठशाला में 44 बच्चों को स्टेशनरी एवं फल वितरण का सेवा प्रकल्प आयोजित किया।

इस अवसर पर विनोद नागर, जिला अध्यक्ष, भाजपा (अनुसूचित जाति) बतौर मुख्य अतिथि तथा रीजन चेयरमैन रवि अरोड़ा एवं वासु कंवरपुरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं कविता सुनाकर सब का मन मोह लिया। इन बच्चों को मुख्य अतिथि ने खुश होकर नकद पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्ष रोहित चावला ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कोषाध्यक्ष राकेश कटारिया ने सेंटर पर पढऩे वाले बच्चों में पढ़ाई की लग्न, संस्कार और देशप्रेम के भाव देखकर, भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि विनोद नागर ने संचालिका आरती देवी को वंचित बस्ती के बच्चों में शिक्षा के साथ साथ, संस्कार–संचार और देश प्रेम की भावना पैदा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्लम बस्तियों में जहां बच्चे नशे की दल दल में फंसते नजर आते हैं वहीं आरती देवी,

दिव्यांग होने के बावजूद इस पाठशाला के बच्चों में देशप्रेम की भावना और संस्कार डालकर राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। रीजन चेयरमैन लायन रवि अरोड़ा ने सिरसा उमंग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए क्लब सदस्यों की सराहना की।

सचिव सतपाल जोत ने बताया कि अवसर पर क्लब द्वारा संचालिका आरती देवी को क्लब की ओर से सहायता स्वरूप राशन तथा मुख्य अतिथि विनोद नागर की ओर से 1100 रुपए की नकद राशि भेंट की गई। शिक्षिका आरती अरोड़ा ने लायंस क्लब सिरसा उमंग के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *