महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सभी वर्गों खुशी: डॉ. राजेंद्र कड़वासरा

महाराजा सूरजमल | Khabrain Hindustan | डॉ. राजेंद्र कड़वासरा | भारतीय जाट विकास मंच |

सिरसा, 15 जनवरी। हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भारतीय जाट विकास मंच की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार प्रकट किया है।

इसको लेकर बुधवार को जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा

कि गत 24 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में गांव फूलकां में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर हिंदू ह्दय सम्राट महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा व राज्यसभा सांसद विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि उस दौरान हमने मांग रखी थी हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी मांग को मानते हुए हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवा दिया है।

हम सब मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारा प्रतिनिधि मंडल आभार प्रकट करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस मांग को पूरा करने पर न केवल हरियाणा में बल्कि पांच राज्यों में खुशी की लहर है। हमें विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि लोगों में सामाजिक चेतना लाकर बेहतर समाज व राष्ट्र का निर्माण करना। अब हिंदू ह्दय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होने से आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा जिससे अच्छे राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सकने में सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 13 फरवरी को हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती पर हम कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जिसमें हरियाणा सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट करेंगे।

इस अवसर भारतीय जाट विकास मंच के महासचिव एडवोकेट हनुमान गोदारा, राम किशन खोथ, शिश पाल झोरड़, मुकेश लाखलान, इंद्रपाल कस्वां, महेंद्र घणघस, अजब बैनीवाल, रणबीर बांगडवा, राजेश सिधू, सुरेश शेरडिया, बलवीर भांभू, अजय सहू, गुरभेज ढिल्लों सहित मंच के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *