नगर परिषद चेयरमैन की टिकट की दौड़ में विनोद नागर सबसे आगे

चेयरमैन | Khabrain Hindustan | नगर परिषद | विनोद नागर |

डीएससी वर्ग में मजबूत दावेदार विनोद नागर को मिल सकता है पार्टी के वफादार होने का लाभ

बड़े नेताओं से रसूख, छोटी उम्र में बनाई राजनीति में विशेष पहचान 

कहा सिरसा के विकास पर लगे ग्रहण को हटा कर रचूंगा नई इबादत

सिरसा, 11 जनवरी। फरवरी माह में संभावित सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। खास कर इसमें भाजपा इस बात को लेकर मंथन में जुटी हुई है कि किस उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए।

इस बार भाजपा के प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं प्रबल हैं क्योंकि विकास के मामले में पिछड़े सिरसा शहर के मतदाता इस बात को भली भांति समझ रहें है कि जिस पार्टी की सरकार है उसी के प्रत्याशी को जीताने से शहर में विकास का झड़ी लग सकती है।

अब बात भाजपा की करें तो नप चेयरमैन के लिए कई प्रत्याशी मैदान में उतरने के कदमताल करते दिख रहे हैं पर युवा भाजपा नेता विनोद नागर सबसे आगे दिख रहे हैं।

जिसके कई कारण हैं। वह युवा है, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं, डीएससी वर्ग है। इस बार एससी रिजर्व सीटों पर डीएससी वर्ग को ज्यादा महत्व मिलने की संभावना है क्योंकि बीजेपी की सरकार बनाने में इस वर्ग का खास योगदान रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कार्यक्रम में इस बात को स्वीकारा था।

इसके अलावा विनोद नागर के लिए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल गंभीरता से पैरवी करेंगी। इसी प्रकार कई और बड़े नेता भी विनोद नागर को चेयरमैन बनाने के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं ऐसी प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं।

शहर के कई वार्डों में जब हमारी टीम ने दौरा करके लोगों से चेयरमैन के बारे में बात की तो 95 प्रतिशत से अधिक आम मतदाताओं का यही कहना था कि नगर परिषद में कई सालों से शहर के विकास को लेकर कोई काम नहीं हो रहा।

अब अगर हम बीजेपी के प्रत्याशी को जीतवाएंगे तो ही विकास की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि प्रदेश व केंद्र में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में अगर किसी दूसरी पार्टी का चेयरमैन बन जाता है तो फिर पांच साल के लिए शहर के लोगों को विकास कार्यों का इंतजार करना पड़ेगा।

जब इस बारे में विनोद नागर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनने के लिए पार्टी से आग्रह करूंगा।

मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी पार्टी ऐसे व्यक्ति को आगे लेकर आती है जो पार्टी का बफादार भी हो और उसमें क्षमता भी हो। मैं अगर चेयरमैन बनता हूं तो शहर के हर प्रकार के विकास के लिए दिन-रात एक कर दूंगा।

नई योजनाएं लागू करवाई जाएंगी। जहां कमी होगी उसको ठीक किया जाएगा। नगर परिषद में से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करके लोगों के हितों के अनुसार काम किए जाएंगे।

किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो ऐसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता से आह्वान करता हूं कि मुझे मौका दें ताकि शहर के विकास पर जो ग्रहण लगा हुआ है वो छंट सके और शहर में विकास की गंगा बह सके।

उन्होंने कहा कि अगर मुझे सेवा का मौका मिलता है तो विकास की नई इबादत लिखूंगा, यही मेरा सपना है। प्रॉपर्टी आईडी हो या फिर, सीवरेज, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइटें, सड़कें सब पर काम होगा और लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *