महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: भूपेश मेहता

महिलाओं | Khabrain Hindustan | Bhupesh Mehta | कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध |

सहज ब्यूटी पार्लर का किया शुभारंभ

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है

और इसी कड़ी में बीमा सखी व महिला समृद्धि जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उनकी भूमिका को पहले से भी अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।

वे बीते मंगलवार को गली मोचियांवाली में सहज ब्यूटी पार्लर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। ब्यूटी पार्लर का रिबन काटकर उद्घाटन करने वाले भूपेश मेहता ने कहा कि सहज ब्यूटी पार्लर की संचालक मंजीत कौर ने महिलाओं के रूप और श्रृंगार के लिए जिस प्रकार से अपने प्रतिष्ठान को आधुनिक बनाया है,

निश्चित ही उससे महिलाओं को यहां बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी ओर से ब्यूटी पार्लर संचालक मंजीत कौर व उनके पति अमरजीत सिंह को बधाई दी।

इससे पूर्व प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर भूपेश मेहता का मंजीत कौर, अमरजीत सिंह, अनिल धवन, पूनम रानी, प्रियंका रानी, अंजली, आरती रानी, पूजा रानी, सिंपी रानी, कुमकुम, भारती रानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यातिथि भूपेश मेहता के साथ प्रेम सैनी, बबीता ढुल, रवि मेहता व संजय आदि गणमान्यजन मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *