मुख्यमंत्री नायब सैनी से गोपाल कांडा की मुलाकात।

मुख्यमंत्री | Khabrain Hindustan | नायब सैनी | गोपाल कांडा |

सिरसा, 25 दिसंबर। पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

मंगलवार को पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते पूर्व मंत्री गोपाल कांडा सिरसा में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे।

यहां पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। गोपाल कांडा ने सिरसा में बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण द्रुत गति से शुरू करवाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

साथ ही सिरसा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए राशि जारी करने पर भी धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त गोपाल कांडा ने सिरसा के स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं को लेकर भी सीएम से चर्चा की। 

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कई अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विस्तृत चर्चा की। 

मुलाकात के बाद गोपाल कांडा ने कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया। परिवार के मुखिया की तरह उन्होंने कुशलक्षेम पूछी।

साथ ही आश्वस्त किया कि सिरसा के चौतरफा विकास के लिए जो कार्य पेंडिंग है उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। जो भी अपेक्षित बजट राशि पेंडिंग परियोजनाओं के लिए होगी वो जारी की जाएगी।

पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार समान रूप से हरियाणा को विकास पथ पर आगे बढ़ा रही है।

सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण इस बात का प्रमाण है। उन्होंने सिरसा के मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाने के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *