महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर सरकार कर रही जनकल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री | khabrain Hindustan | Nayab Singh Saini | महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर सरकार कर रही जनकल्याण |

मुख्यमंत्री ने गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का किया अनावरण

सफल कार्यक्रम को देख सीएम हुए गदगद, कहा अपने स्तर पर गांव में ऐसे कार्यक्रम अपने आप में बड़ी बात

सिरसा, 25 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

महापुरुषों की प्रेरणा से ही प्रदेश में हितकारी फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को सिरसा जिला के गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जाट विकास मंच और समस्त ग्रामवासी फूलकां द्वारा आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम गांव में स्थापित की गई महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया और पौधारोपण भी किया। इसके बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जाट विकास मंच को 21 लाख रुपये और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर शिक्षार्थएवं धर्मार्थ ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल के जीवन को नई पीढि?ों के लिए प्रेरणादायक व आदर्श भरा बताते हुए कहा कि उत्तर भारत में मुगलों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले राजाओं में महाराजा सूरजमल जी का नाम बडे ही गर्व और गौरव के साथ लिया जाता है।

महाराजा सूरजमल जी ने 14 वर्ष की छोटी आयु में भरतपुर रियासत का राजकाज संभाला और फिर अनेक युद्ध जीतकर उसका विस्तार भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और वीरता के बल पर भरतपुर राज्य का विस्तार बहुत दूर तक किया था। वह पूर्व में गंगा तक, दक्षिण में चम्बल तक, पश्चिम में आगरा तक तथा उत्तर में दिल्ली तक फैल गया।

युद्ध की अपेक्षा कूटनीति का सहारा लेकर उन्होंने अपनी प्रजा को शांति और सुरक्षा प्रदान की। अपनी ओर तनी अब्दाली की तोपों का उन्होंने अपनी कुशल रणनीति से रूख उल्टा मोड दिया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसान, मजदूर, अनुसूचित जातियों, पिछडे वर्गों का कल्याण उत्थान तथा राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना ही उनका ध्येय है।

प्रदेश के हर नागरिक के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। यही पाठ सरकार ने महाराजा सूरजमल जी के महान व्यक्तित्व से सीखा है,

और उन्हीं का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियां लागू की हैं। पूरे देश में केवल हमारा प्रदेश है, जो अन्नदाता की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करता है।

साथ ही, उनकी फसलों का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाता है। हरियाणा के शिक्षामंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान योद्धा थे। उनका गौरवशाली इतिहास हमें जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हम उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आने वाली पीढियों तक उनकी विरासत को पहुंचाने का संकल्प करें।

उन्होंने क हा कि जब हम अपने पूर्वजों व महापुरुषों के इतिहास को पढते है, तो हमारा सीना गर्व से चौडा हो जाता है। सामाजिक समरसता का उदहारण भी हमें महाराजा सूरजमल की जीवनी से मिलता है।

हम सब न के वल महाराजा सूरजमल के इतिहास को पडे, बल्कि उनके आदर्शो को व्यवहार व आचरण में शामिल करें।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने महाराजा सूरजमल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल एक जात बिरादरी के न होकर सभी कौमों को साथ लेकर चलने वाले एक महान योद्धा थे।

महाराजा सूरजमल ने मुगलों के खिलाफ अनेक लडाइयां लडी। मुगल उनके नाम से कांपते थे, महाराजा सूरजमल सभी योद्धाओं में श्रेष्ठ थे और उनकी सेना में सभी वर्गों की हिस्सेदारी थी।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनका पराक्रम ऐसा था कि हिंदुओं को प्रताडित करना और गौ हत्या उस काल में बंद हो गई थी। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल के वंशज डॉ. नरेंद्र चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने सामाजिक समरस्ता का उदारण प्रस्तुत करते हुए सभी धर्मों व जातियों की अपने राज में भागीदारी सुनिश्चित की थी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ. राजेंद्र कड़वासरा बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने सीएम सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच के गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपडा, वेद फुल्ला, देव कुमार शर्मा, महाराजा सूरजमल के वंशज नरेंद्र फौजदार, वरिष्ठï भाजपा नेता रोहताश जांगडा,

मनीष सिंगला, सरपंच फूलकां कैलाश राठी, भारतीय जाट विकास मंच के ग्राम ईकाई के प्रधान सुरेश शेरडिया, गौशाला के प्रधान रविंद्र कुलडिया, एडवोकेट हनुमान गोदारा, इंद्रपाल कस्वां, राजपाल कडवासरा,

पूर्व सरपंच आत्माराम कुलडिया, मंच संचालक रवि कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यकारी उपायुक्त लक्षित सरीन, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *