हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 15 नवंबर को अपने कर कमलों से अग्रवाल सेवा सदन का लोकार्पण करेंगे

के | Khabrain Hindustan | हरियाणा | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी |

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने दी जानकारी पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के समर्पित सहयोग से सिरसा को मिली अग्रवाल सेवा सदन की सौगात

वातानुकूलित 50 कमरों, तीन वातानुकूलित हॉल और भूमिगत पार्किंग वाले सेवा सदन से सिरसा वासियों को मिलेगा लाभ
अग्रवाल सेवा सदन के पदाधिकारियों ने जताया पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और सभी ट्रस्टियों का आभार

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अग्रवाल सेवा सदन सिरसा के सर्व समाज को बड़ी सौगात है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 15 नवंबर को अपने कर कमलों से अग्रवाल सेवा सदन का लोकार्पण करेंगे। सेवा सदन शहर के हृदय स्थल भगवान श्री परशुराम चौक के नजदीक स्थित है।

गोबिंद कांडा आज नवनिर्मित अग्रवाल सेवा सदन का अवलोकन करवाने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश सतनाली वाला, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंघल, अग्रणी सदस्य पवन बंसल, सतीश हिसारिया, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, अंजनी कनोड़िया, पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ, अश्विनी बंसल व प्रदीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि सभी सिरसा वासियों को अपने पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतरीन स्थान सेवा सदन के रूप में उपलब्ध हुआ है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने 2010 में सरकार से अग्रवाल सेवा सदन और अरोड़वंश सेवा सदन के लिए भूमि अलॉट करवाई और अपने निजी कोष से रजिस्ट्री करवा कर दी। साथ ही 51 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भी दिया।

उन्होंने कहा कि सदन के निर्माण में अग्रवाल समाज के सभी दानी सज्जनों ने अपना योगदान दिया और सिरसा वासियों के लिए विशाल सेवा सदन दिया है। उन्होंने बताया कि चार फ्लोर में 50 वातानुकूलित कमरे सेवा सदन में बनाए गए हैं।

भूमिगत पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए महाराजा वातानुकूलित हॉल में किसी भी आयोजन में 500 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। पहली मंजिल पर 6 कमरे और दो वातानुकूलित हॉल स्थापित किए गए हैं।

दूसरी मंजिल पर दो फैमिली सुइट सहित बीस कमरे हैं। इसी तरह तीसरी मंजिल पर दो फैमिली सुइट सहित 20 कमरे और
चौथी मंजिल टैरिफ पर 5 कमरे सेवा सदन में उपलब्ध रहेंगे।

गोबिंद कांडा ने बताया कि अत्याधुनिक डबल लिफ्ट , एक सर्विस लिफ्ट
सपरेट किचन की व्यवस्था की गई है। सभी फ्लोर पर पेंट्री की व्यवस्था भी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा में अग्रवाल एवं अरोड़वंश समाज के लिए भव्य धर्मशालाओं के निर्माण का सपना देखा और उसे साकार रूप प्रदान करने लिए भागीरथी प्रयास किए।

अरोड़वंश सेवा सदन के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि अग्रवाल सेवा सदन का निर्माण हो चुका है। अरोड़वंश सेवा सदन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने अग्रवाल सेवा सदन सामाजिक, धार्मिक, वैवाहिक एवं अन्य आयोजनों के लिए सर्वसमाज के लिए उपयोगी होगा।

उन्होंने अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजीव जैन, सुरेश सतनालीवाला, सुरेश गोयल, राजकुमार सिंघल, पवन बंसल एवं सतीश हिसारिया सहित सभी ट्रस्टियों और दानी सज्जनों एवं समस्त कार्यकारिणी को साधुवाद दिया।

उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि सर्वसमाज के लिए उपयोगी यह सार्वजनिक स्थल हैं। अग्रवाल सेवा सदन के लोकार्पण के सभी शहरवासी साक्षी बनें। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सेवा सदन का भव्य निर्माण एक सुखद सपने के साकार होने जैसा है। देश भर में इस अग्रवाल सेवा सदन की मिसाल दी जा रही है।

अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजीव जैन ने बताया कि रिकॉर्ड अढ़ाई वर्ष में सदन का निर्माण हुआ है। इसके लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा एवं सभी ट्रस्टी जनों का सहयोग रहा है। यह सदन सिरसा के जन जन के लिए समर्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *