सिरसा, 24 जनवरी। रानियां रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट डी-9 एलकालाइन सिरसा वाटर प्रोजेक्ट का शुभारंभ हो गया है।
संचालक अमरीक सिंह राही व अंग्रेज सिंह औलख ने बताया कि हमारे थीम दमदार लोगों का दमदार पानी के तहत हम लोगों को डी 9 पीएच वाला पानी मुहैया करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि हमने इसका रेट सिर्फ 10 रुपए लीटर के हिसाब से रखा है ताकि हर वर्ग के लोग इस पानी को खरीद कर पी सकें।
उन्होंने बताया कि एलकालाइन पानी से अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और जो लोग स्वस्थ हैं उनको बीमारियों से बचाव रहेगा।
उन्होंने बताया कि एलकालाइन पानी पीने से बजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्स रखने, त्वचा को स्वस्थ रखने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, पीएच लेवल को बेलेंस करने के अलावा शुगर, बीपी सहित अनेक बीमारियों में बहुत लाभ लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि गुरबाणी में पानी को पिता का दर्जा दिया गया है और हम उसी आधार पर सेवा के नजरिए से एलकालाइन पानी मुहैया करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि पानी को एलकालाइन विधि से शुद्ध करने के लिए प्लांट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले अन्य शहरों में भी हमारे प्लांट चल रहे हैं पर सिरसा के लोगों की सेवा के लिए अब सिरसा में भी प्लांट लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि खाक कर कोरोना काल ने हमें सेहत के बारे में बहुत कुछ शिक्षा दी है और हमने लोगों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए यह प्लांट लगाया है।
उन्होंने बताया कि आम डिस्टिल्ड पानी से भी आधा रेट इसी लिए रखा गया है क्योंकि हमारा ध्येय कमाई करना नहीं बल्कि सेवा करना है।
