सभी जाति धर्म को सूत्र मे पिरोने का प्रतीक है भगत धन्ना जी: डॉ. कडवासरा

कड़वासरा | Khabrain Hindustan | डॉ. राजेंद्र कड़वासरा | हैंडबॉल एसोसिएशन | सीनियर वाइस प्रेजिडेंट |

सिरसा, 20 अप्रैल। रविवार को हरियाणा में मनाए गए भगत धन्ना जी के जन्मोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए भगत धना जी ट्रस्ट के सरंक्षक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने बताया कि भगत धन्ना का जन्म राजस्थान के टोंक जिला के धुआं कला गांव में हुआ था।

उनका जन्म सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी खेती बाड़ी करते हुए भी भगवान को प्रसन्न किया और भगवान श्री कृष्ण ने उनके खेत में हल चलाया था।

उस स्थान पर भगत जी ट्रस्ट की ओर से अमरीक सिंह राही व ट्रस्ट के अन्य सदस्य बाबा धन्ना के खेतों की मिट्टी के दर्शन करके आए व

उस पवित्र भूमि को नमन किया वहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिला कि वहां स्थान पर मंदिर व गुरुद्वारा दोनों बने हुए हैं और दोनों में ही समस्त समाज के लोग धार्मिक भाव रखते हुए बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं।

अमरीक सिंह राही ने बताया कि बाबा धन्ना जी का आरता रोजाना गुरुद्वारे में गया जाता है। उनके शब्द गुरबाणी में बोले जाते हैं।

उन्होंने कलयुग में भी भगवान के दर्शन किए व हम सबको धार्मिक सद्भाव का परिचय दिया। आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर धार्मिक सद्भावना की भाव रखनी चाहिए व समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *