विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने हरियाणा आएंगे अमित शाह

कार्यकर्ताओं | Khabrain Hindustan | विधानसभा चुनावों | हरियाणा |

सिरसा, 27 जून। हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का 2019 के मुकाबले निराशाजनक रहे प्रदर्शन के बाद स्वाभाविक है कि कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ा है।

इसी के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा आ रहे है।


इसी कड़ी में अमित शाह पंचकूला आएंगे। कार्यक्रम में साढे चार हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी, जिला पार्षद, नगर पार्षद और ब्लॉक कार्यसमिति को आमंत्रित किया गया है।

कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भाजपा के जिला अध्यक्षों को दी गई है। अमित शाह का संदेश बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था बीजेपी की तरफ से की गई है।

बताया जा रहा है कि अमित शाह की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनेगी। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी।

इस बैठक में अमित शाह हरियाणा में कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने पर जोर देंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही प्रदेश भाजपा की कोर टीम के सदस्य ओपी धनखड़, सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला और रामबिलास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही बैठक में हरियाणा के सभी मंत्री, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे।

अमित शाह की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अमित शाह के दौरे के दौरान एजेंडे तय किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *