वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों व पत्रकार महेंद्र घणघस को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

महेंद्र | Khabrain Hindustan | घणघस | डॉक्टरेट की मानद उपाधि | ज्योतिषाचार्य | वास्तुकार |

सिरसा, 21 अप्रैल। विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों व वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र घणघस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है।

यह उपाधि उन्हें दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में लिजेंडरी पीस अवार्ड कौंसिल की तरफ से प्रदान की गई। इस दौरान भारतीय सफाई आयोग की वाइस चेयरमैन अंजना पंवार व एलपीएसी की तरफ से डायरेक्टर नानक सिंह, तरविंद्र सिंह, सीईओ सुरजीत कौर,

चेयरपर्सन गुरमिंद्र कौर, विशेष अतिथि भाजपा नेता भ्रमपाल नागर, राधिका सेतिया, एसके भारद्वाज, एमपी चौधरी, सीमा शर्मा, एडवोकेट हरिंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुईं।

डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में देश-विदेश में किए गए उल्लेखनीय कार्यों व महेंद्र घणघस को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह उपाधि दी गई है।

बता दें कि लीजेंडरी पीस अवार्ड को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ को-ओपरेट अफेयर, नीति आयोग व मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई की तरफ से मान्यता है।

इस उपलब्धि पर डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों व डॉ. महेंद्र घणघस ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस उपाधि से अब और ज्यादा गंभीरता से काम करने की प्रेरणा मिली है।

डॉ. ढिल्लों व डॉ. घणघस को डॉक्टरेट की मानद उपाधियां मिलने पर भगत धन्ना जी ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, प्रधान अमरीक सिंह राही, डॉ. राम किशन खोथ, डॉ. रेशम सिंह, सिंगारा सिंह, सतनाम सिंह, सुरेंद्र ढुकिया, विनोद सहारण, डॉ. नरेंद्र चौधरी, संपादक राजेश चिंडालिया,

अंग्रेज सिंह औलख, एडवोकेट हनुमान गोदारा, शिशपाल झोरड़, दया राम कंबोज, इंद्रपाल कस्वां, कमलवीर कस्वां, कमलदीप शर्मा, अजमेर बाजेकां, सुभाष बाजेकां, संदीप बराड़ बाजेकां,

राजेश सिधू, रणबीर बांगडवा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों व डॉ. महेंद्र घणघस के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

भगत धन्ना जी ट्रस्ट के उक्त सभी सदस्यों ने कहा कि ट्रस्ट के फाउंडर मेंबर डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों व डॉ. महेंद्र घणघण ने ये उपाधि हासिल करके न केवल ट्रस्ट का बल्कि सिरसा का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *