योजनाओं के लाभ लेने के लिए फसल पंजीकरण करवाएं किसान : डा. सुखदेव सिंह

योजनाओं | फसल पंजीकरण | Khabrain Hindustan | डा. सुखदेव सिंह |

सिरसा, 03 जनवरी।
उप कृषि निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि रबी फसलों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जारी है। कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का पंजीकरण जरूरी है,

इसलिए किसान अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण हेतू चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

इसके अलावा मेरी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसलों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद भी की जाती है।

ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जरूरी है कि किसान भाई उक्त पोर्टल पर अपनी बोई गई फसल का ब्यौरा समय पर दर्ज करवाकर पंजीकरण अवश्य करवांए।

उन्होंने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए सम्बन्धित किसान के पास फैमिली आईडी होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नं 1800-180-2117 या सम्बन्धित खण्ड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते है।

पंजीकरण हेतू किसान गांव में स्थित कामन सर्विस सैन्टर/अटल सेवा केन्द्र व स्वंय अपने मोबाईल से भी पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *